• Wed. Feb 11th, 2026

प्रधानमंत्री ने सीएम से जोशीमठ में भू-स्खलन की जानकारी ली।

ByD S Sijwali

Jan 8, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहत और बचाव कार्यो पर भी सीएम धामी से जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर संभव मदद का भरोसा दिया।

वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री पुष्कार धामी ने इस बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से जोशीमठ के हालात के बारे में बातचीत की है। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि अभी यह घटना सामने आयी है। इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम अध्ययन कर रही है। इसमें देखा जा रहा है कि पहाड़ों पर है जो रॉक हैं उनकी धारण क्षमता क्या है? मुख्यमंत्री ने बताया कि जिस दिन से यह घटना हुई है, वह रोज प्रधानमंत्री कार्यालय में बातकर अपेडेट दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जोशीमठ को बचाने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। इसके लिए सभी तरह की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की टीम लगाई गई है। साथ ही जोशीमठ में सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। अब विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद ही इन सभी परियोजनाओं पर आगे बढ़ने या छोड़ देने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। अब इस संबंध में प्रधानमंत्री के साथ डिटेल में बात हुई है। उन्होंन बताया कि जोशीमठ बचाने के लिए होगा पूरा प्रयास किया जायेगा। देश भर में सुर्खियां बटोर रहा जोशीमठ मामला प्रधानमंत्री मोदी तक भी पहुंच गया है। मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीएम पुष्कर धामी से बात की। इस दौरान सीएम पुष्कर धामी ने जोशीमठ में कुल नुकसान व प्रभावित लोगों को आंकड़ा पीएम मोदी के सामने रखा। सीएम धामी ने राहत और बचाव कार्यक्रम के अलावा भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *