कोतवाली चौखुटिया पुलिस टीम ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद
दिनांक 26/10/2025 को कोतवाली चौखुटिया क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष, घर से बिना बताये दिनांक 25/10/2025 को कही चले जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी।
प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार कोतवाली चौखुटिया के नेतृत्व में अपर उ0नि0 श्री पुष्कर सिंह खाती व पुलिस टीम द्वारा आवश्यक सुरागरसी-पतारसी करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को आज दिनांक 27/10/2025 को धारी, पदमपुरी जनपद नैनीताल क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। नाबालिग बालिका एवं परिजनों की आवश्यक काउंसिलिंग कर, बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
माता-पिता ने पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही के लिये आभार व्यक्त किया।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...