Categories: Uncategorized

मंसूरी में शहीद हुए आन्दोलनकारियो को 28वीं वर्षगांठ पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

अल्मोड़ा -2-सितंबर आज यहां उत्तराखंड क्रांति दल जिला इकाई द्वारा उत्तराखंड राज्य आंदोलन में 2सितंबर 1994 को मंसूरी में शहीद हुए आन्दोलनकारियो को 28वीं वर्षगांठ पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर उक्रांद नेताओं ने कहा कि,1सितंबर 1994 खटीमा में हुए गोली कांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने हेतु राज्य आंदोलनकारी सुबह 9 बजे मंसूरी में शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाल रहे थे कि तत्कालीन उत्तर प्रदेश पुलिस व पी ए सी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसमें सिर में गोली लगने से अंशा धनाई व बेलमती चौहान नामक दो महिलाएं वहीं पर ढेर हो गयी और भी अनेकों लोग घायल हो गये जिनमें चार अन्य राज्य आंदोलनकारी भी मृत घोषित हुए यही नहीं आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच बचाव को उतरे पुलिस उपाधीक्षक चंद्र कांत त्रिपाठी भी पुलिस की गोली के शिकार हो गये , उक्रांद ने कहा कि शहीदों के प्राणों के बलिदान से मिले इस राज्य को बनाने के दावे तो बहुत से राजनैतिक दल करते हैं पर राज्य को कर्ज एवं भ्रष्टाचार के दल दल में डुबाने की न तो कोई जिम्मेदारी लेता है और न इसे इन हालातों से बाहर निकालने की किसी को कोई सुध है राज्य में सत्ता व बिपक्ष में बारी बैठ रहे भाजपा और कांग्रेस भ्रष्टाचार पर कभी एक दूसरे पर आरोप और कभी एक दूसरे का समर्थन करते नजर आ रहे हैं ऐसी स्थिति में उत्तराखंड क्रांति दल जिसने राज्य बनाने के लिए भी संघर्ष किया अब उसे बचाने के लिए भी उसे ही आगे आना होगा ।जनता को भी अब राष्ट्रीय दलों के मोहजाल से बाहर निकलना होगा तब ही उत्तराखंड को शहीदों के सपनों के अनुरूप एक विकसित, खुशहाल राज्य बनाया जा सकता है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ब्रहमानंद डालाकोटी गिरीश नाथ गोस्वामी मुमताज कश्मीरी मथुरा दत्त मोहन चन्द्र जोशी चन्दन जोशी उदय महरा कमलेश जोशी इन्दर बनौला आदि लोग उपस्थित थे

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

7 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

13 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

18 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

2 days ago