रोडवेज विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा 46% महंगाई भत्ता
रोडवेज कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात, आदेश जारीएक जुलाई 2023 से रोडवेज अधिकारियों, कर्मचारियों को 42 के बजाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को निगम प्रबंधन ने चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है।
इसका आदेश जारी कर दिया गया है। यह भत्ता एक जुलाई 2023 से दिया जाएगा, जिसका 29 फरवरी तक एरियर भी दिया जाएगा।रोडवेज के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 35वीं बैठक में निदेशक मंडल ने ये निर्णय लिया था। एक जुलाई 2023 से रोडवेज अधिकारियों, कर्मचारियों को 42 के बजाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। एक मार्च से महंगाई भत्ते की दर 46 प्रतिशत मानी जाएगी।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....