अल्मोड़ा। यूनाइटेड मुए-थाई एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में 22-25 जनवरी तक हैदराबाद में संपन्न हुई “सातवीं राष्ट्रीय सीनियर मुए-थाई चैंपियनशिप-2026” में उत्तराखंड राज्य की टीम से खेलते हुए अल्मोड़ा जिले के 2 खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 कांस्य पदक जीते। मुए-थाई एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के सचिव नीलेश जोशी ने जानकारी दी कि अल्मोड़ा नगर की होनहार खिलाड़ी हिमानी मेर एवं हवालबाग ब्लॉक के गांव चौना निवासी 6 कुमाऊँ रेजिमेंट के अग्निवीर अनिल बोरा ने उक्त चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर राज्य एवं जिले का का मान बढ़ाया। उत्तराखंड राज्य ने उक्त चैंपियनशिप में कुल 4 पदक जीते, जिसमें से अकेले 2 पदक अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का जीतना गौरव की बात है। उक्त चैंपियनशिप में देश 28 राज्यों के 800 से अधिक चयनित मुए-थाई खिलाड़ियों ने भाग लिया था। गौरतलब है की पहली बार मुए-थाई खेल में जून माह में “राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप 2026” की मेजबानी उत्तराखंड राज्य को मिली है। प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे अल्मोड़ा के सीनियर खिलाड़ी यशपाल भट्ट एवं आदित्य कटवाल ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। कोच यशपाल भट्ट पूर्व में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं। अल्मोड़ा के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह, विधायक मनोज तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य , प्रदेश अध्यक्ष मुए-थाई उत्तराखंड सतीश जोशी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव जी एस खोलिया, मयंक गहतोड़ी आदि गणमान्य लोगो एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......