10 करोड़ का भैंसा बना आकर्षण का केंद्र ,एक सेल्फी लेने के लिए लोग बेताब …..

चित्रकूट :  चित्रकूट जनपद में भारत रत्न से सम्मानित राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की जयंती पर आयोजित चार दिवसीय ग्रामोदय मेला प्रदर्शनी में 10 करोड़ का भैंसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। हर कोई भैंसे के साथ एक सेल्फी लेने के लिए बेताब दिख रहा है. प्रदर्शनी में भैंसे को देखने आए लोगो का कहना है इसे देखकर वह बहुत खुश हैं. उसकी जितनी कीमत बताई जा रही है वह आश्चर्यजनक है. भैंसे की पर्सनाल्टी को देखकर हर कोई उसके साथ फोटो ले रहा है और उन्हें पूरी प्रदर्शनी में सबसे अच्छा भैसा ही लगा है. 10 करोड़ की कीमत वाले इस भैंसे का नाम गोलू-2 है, जिसे हरियाणा के पशुपालक नरेंद्र सिंह प्रदर्शनी में लेकर आये हैं. अभी तक इस भैंसे ने अपने सीमेन से 20 लाख से अधिक की कमाई की है।

यह भैंसा 4 साल 6 महीने का है. इसके पिता का नाम पीसी 483 है, जो पूरे देश फेमस है. नरेंद्र सिंह ने हरियाणा सरकार को नस्ल सुधार हेतु पीसी 483 को गिफ्ट में दिया था. गोलू-2 उसी भैंसे का बेटा है. यह भैंसा प्रतिदिन 32 किलो सूखा व हरा चारा, 8 किलो गेहूं, चना और 60 ग्राम मिनरल मिक्चर खाता है. इस गोलू -2 नाम के भैंसे के सीमेन को बेंचकर पशुपालक नरेंद्र सिंह ने अभी तक लगभग 20 लाख से अधिक की कमाई की है. पद्मश्री से सम्मानित भी है नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस भैंसे का पूरी दुनिया के अंदर कोई मुकाबला नहीं है। मैं किसान भाइयों से अपील करना चाहूंगा कि अच्छे सीमेन का प्रयोग करके अच्छे पशु तैयार करें, क्योंकि आज की महंगाई में वैसे भी पशु पालने का कोई फायदा नहीं है इस तरह के पशुओं को पालने की वजह से उनको इसके लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है. जहां भी कोई बड़ी प्रदर्शनी लगती है वह गोलू-2 भैंसे को लेकर जाते हैं, जिससे उस क्षेत्र के किसान भाई इस भैंसे को देखकर जागरूक हो सकें और वह ऐसी ही नस्ल के पशु पाल सकें।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago