अठारह महिलाओं को मिला स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान प्रदान, कैच द रेन -2023 का शुभारंभ किया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, जल शक्ति मंत्रालय स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के माध्यम से मंत्रालय के विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों के तहत असाधारण योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर महिलाओं के नेतृत्व का उत्सव मना रहा है। इस अवसर पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान पुरस्कार  किया और जल शक्ति अभियान: कैच द रेन -2023 का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति ने स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (SBM-G), जल जीवन मिशन (JJM) और राष्ट्रीय जल मिशन (NWM) के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 18 पुरस्कार प्रदान किये।

पुरस्कार पाने वालों में उत्तर प्रदेश की नीलम देवी, शारदा देवी, उत्तराखंड की कविता देवी, निकिता चौहान, पंजाब की हरजिंदर कौर, बिहार की बबीता गुप्ता, गोवा की रसिका आर खांड पार्कर, ओडिशा की सलिला जैना, झारखंड की मुन्नी देवी, पार्वती देवी, मध्यप्रदेश की जल सखी अनिता चौधरी, राजस्थान की गायत्री देवी, हिमाचल की धर्मो देवी और तमिलनाडु की के आशा को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।

समय की मांग है जल संरक्षण और जल प्रबंधन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जल संरक्षण और जल प्रबंधन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह सर्वविदित तथ्य है कि हमारे देश में जल संसाधन सीमित हैं और इसका वितरण भी असमान है। विश्व की लगभग 18 प्रतिशत जनसंख्या भारत में निवास करती है, परन्तु यहां विश्व के केवल 4 प्रतिशत जल संसाधन उपलब्ध हैं। इसके अलावा, इस पानी का अधिकांश भाग वर्षा के रूप में प्राप्त होता है, जो नदियों और समुद्रों में बह जाता है। इसलिए जल संरक्षण और इसका प्रबंधन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। जल संरक्षण और इसके प्रबंधन के लिए सभी हितधारकों को मिलकर काम करना चाहिए। हमें यह प्रयास न केवल अपने लिए बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए भी करने की जरूरत है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत को एक ‘स्वच्छ राष्ट्र’ बनाना न केवल सरकार की जिम्मेदारी है, बल्कि सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘जल जीवन मिशन’ का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। राष्ट्रपति ने कहा कि सभी पुरस्कार विजेताओं द्वारा जल संरक्षण, गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने, अपशिष्ट प्रबंधन, वर्षा जल संचयन के क्षेत्र में किए जा रहे समर्पण और कड़ी मेहनत के कारण प्रदान किये गए हैं। इससे भारत जल प्रबंधन और स्वच्छता में विश्व समुदाय के सामने एक मिसाल कायम करेगा। स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 का उद्देश्य उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को जमीनी स्तर से आगे लाना और उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व से जोड़ना है। जिससे वो अपनी यात्रा को साझा कर सकें और इस तरह दूसरों को प्रेरित कर सकें।

जल शक्ति अभियान: कैच द रेन -2023

राष्ट्रपति ने आज एक महत्वपूर्ण अभियान “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” -2023 का शुभारंभ भी किया। इसकी विषय-वस्तु ‘पीने के पानी के लिए स्रोत की स्थिरता’ है। पेयजल स्रोत की स्थिरता को प्राथमिकता देना पहचानी गई आवश्यकताओं में से एक है। राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय ‘जन भागीदारी’ के माध्यम से सक्रिय सामुदायिक जुड़ाव से एक जल-सुरक्षित भविष्य हासिल करना चाहता है। पानी का महत्व महिलाओं से बेहतर कोई नहीं समझता है। इसीलिए यदि जल संरक्षण महिलाओं को सौंप दिया जाता है, तो वे अकल्पनीय सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करेंगी। जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2023 के दौरान, महिलाओं के सशक्तिकरण में पानी की महत्वपूर्ण भूमिका को ‘जल शक्ति से नारी शक्ति’ विषय के साथ स्वीकार किया जा रहा है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago