चक्रवाती तूफान दाना के बीच 1900 बच्चों ने ली पहली किलकारी

चक्रवाती तूफान दाना की वजह से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए है। एक तरफ जहां दोनों प्रदेश के लोग परेशानी में थे, घर छोड़कर बाहर रह रहे थे।

इस दौरान दोनों प्रदेशों में करीब 1900 बच्चों ने जन्म लिया। बताया जा रहा है कि अकेले ओडिशा में 1600 बच्चों ने जन्म लिया है।रिपोर्ट्स की मानें तो ओडिशा के 10 नवजात शिशुओं का नाम “दाना” रखा गया। ओडिशा के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में 1,600 से अधिक महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया, जिनमें 16 जुड़वां बच्चे भी शामिल थे। वहीं बंगाल में 392 बच्चों ने जन्म लिया। ओडिशा के सीएम मोहन माझी ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवात आने से पहले 4,000 से अधिक गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया था।

क्या वाकई तूफान का प्रेग्नेंट महिलाओं पर असर पड़ता है

बंगाल के दक्षिण 24-परगना और पश्चिम मिदनापुर में 392 नवजात शिशुओं ने जन्म लिया। सीएम ममता बनर्जी ने अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया था। इसी बीच यह भी चर्चा हो रही है कि क्या चक्रवाती तूफान के वक्त अधिक बच्चे जन्म लेते हैं? क्या वाकई तूफान का प्रेग्नेंट महिलाओं पर असर पड़ता है

कुछ लोगों का ये भी कहना है कि तूफान और उससे संबंधित दबाव के कारण प्रसव पीड़ा शुरू हो जाती है।

माना जाता है कि जब भी तूफान की स्थिति बनती है तो उन क्षेत्रों में कम वायुदाब क्षेत्र बनता है। दावा किया गया है कि इसका प्रेग्नेंट महिलाओं पर असर पड़ता है और जन्मदर में वृद्धि का कारण बनता है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रसव और कम दबाव (लो प्रेशर) के बीच एक कनेक्शन पाया गया है। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि तूफान और उससे संबंधित दबाव के कारण प्रसव पीड़ा शुरू हो जाती है।

कहा तो यह भी जाता है कि इस तरह के दावे सिर्फ एक मिथक हैं और इसका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है। इस तरह की कोई रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है इसलिए इसे सच नहीं माना जा सकता।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

3 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

8 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

14 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago