सबसे FAST

उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों में मानसून में जरूरी सामान हुआ महंगा, सिलेंडर पहुंचा 2000

चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जैसे सीमांत जिलों के कई गांवों में खाद्यान्न, गैस सिलेंडर, नमक, चीनी और अन्य जरूरी वस्तुएं दुगने-तिगुने दामों में मिल रही हैं। कई क्षेत्रों में एक गैस सिलेंडर के लिए लोगों को 2000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।चमोली जिले की दूरस्थ निजमूला घाटी के गांव पाणा, गौणा और ईरानी की सड़क पिछले 43 दिनों से बंद है। यहां खाद्यान्न और रसोई गैस जैसे जरूरी सामान की सप्लाई घोड़े-खच्चरों के माध्यम से की जा रही है। ईरानी के पूर्व ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी ने बताया कि सामान्य दिनों में गैस सिलेंडर पगना गांव तक पहुंचाने में भाड़ा मिलाकर 1200 रुपये लगता था। अब दूरी बढ़ने और जोखिम बढ़ने के कारण खच्चर वाले 600 रुपये अतिरिक्त ले रहे हैं, जिससे 942 रुपये के सिलेंडर के लिए 2000 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

इन गांवों में सिर्फ महंगाई ही नहीं, बल्कि आपातकालीन स्थिति भी बड़ी चुनौती बन जाती है। बीमारी या इमरजेंसी में इलाज के लिए टूटी हुई सड़कों से होकर पैदल या खच्चर से जाना पड़ता है।इन दुर्गम क्षेत्रों में ग्रामीण बरसात से पहले ही घरों में राशन और जरूरी सामान का स्टॉक कर लेते हैं। लेकिन अगर बरसात के बीच में गैस, नमक, तेल या चीनी जैसी चीजें खत्म हो जाएं, तो उन्हें बाजार मूल्य से दोगुना या अधिक दाम देना पड़ता है।

This post was published on 05/08/2025 10:55 AM

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

उन्नत बीज और वैज्ञानिक तकनीक से समृद्ध होंगे अल्मोड़ा के किसान: घनेली में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

  अनुसूचित जाति उपयोजना पहल के अंतर्गत भाकृअनुप–राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली के… Read More

30/04/2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  01 मई को डोल आश्रम में l

अल्मोड़ा , डोल आश्रम के वार्षिकोत्सव एवं बैसाख पूर्णिमा के अवसर मा0 मुख्यमंत्री के इस… Read More

30/04/2026

पीएम श्री जीबी पंत इंटर कॉलेज खूंट में वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र समागम कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

पीएम श्री जीबी पंत इंटर कॉलेज खूंट में वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र समागम कार्यक्रम धूमधाम… Read More

18/04/2026

Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी

Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा,… Read More

16/04/2026

Uttarakhand सीएम धामी से“इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड… Read More

16/04/2026

SSJU: राज्यपाल के समक्ष कुलपति बिष्ट ने दिया ‘विधि सहयोगी’ मोबाइल एप का प्रस्तुतीकरण

  राज्यपाल एवं कुलाधिपति लै0जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) के समक्ष सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के… Read More

16/04/2026