• Sun. May 10th, 2026

    विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की छात्राओं का मुए-थाई में शानदार प्रदर्शन, 1 स्वर्ण व 3 रजत पदक जीते

    अल्मोड़ा। विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर, जीवनधाम अल्मोड़ा की चार छात्राओं ने उत्तराखंड राज्य स्तरीय मुए-थाई चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण एवं 3 रजत पदक हासिल कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले से कुल 14 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।

    विद्यालय की छात्रा रजनी नेगी ने स्वर्ण पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की, जबकि तनुश्री लटवाल, कनिका सिजवाली एवं सिमरन सिजवाली ने रजत पदक अपने नाम किए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी ने सभी विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
    साथ ही, शारीरिक शिक्षा आचार्य एवं कोच यशपाल भट्ट को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन हेतु स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती चतुर्वेदी ने छात्राओं के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


    विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों—मुकेश सिंह बनकोटी, गिरीश पंत, यशपाल भट्ट, कुशाल सिंह चौहान, मनोज पाटनी, श्रीमती लता तिवारी, चम्पा रावल, प्रेमा बिष्ट, विनीता जड़ौत, आंचल ढोढ़ियाल, भगवती खोलिया, स्मिता जोशी, दीपा गढ़िया, दीप्ती पाण्डेय, दीप्ती रावत, लता पाण्डेय एवं सुश्री श्वेता उपाध्याय
    कर्मचारी:- श्रीमती कान्ता देवी, जानकी बनौला व सीमा जोशी ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed