प्रदेश के युवा सेना में शामिल होकर देश की रक्षा तो करते ही हैं। साथ ही विभिन्न मौकों पर अपना शौर्य और साहस दिखाकर उत्तराखंड को गौरवान्वित भी करते हैं। अब गौलचौरा के मूल निवासी कैप्टन दिवेश जोशी को उनके साहस और वीरता के लिए गैलंट्री अवॉर्ड से नवाजा गया है। बता दें कि उन्होंने झारखंड देवघर में रोपवे में फंसे 21 यात्रियों की जान बचाई थी।अब कैप्टन देवेश जोशी को दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा अदम्य साहस के लिए गैलंट्री अवॉर्ड प्रदान किया गया है। जो कि उत्तराखंड के लिए बहुत ही गर्व की बात है। बता दें कि देवेश 2020 में कमीशन प्राप्त कर भारतीय सेना में कैप्टन बने थे। जब उन्हें पदक मिलने की जानकारी उनके पैतृक गांव में पता चली तो माहौल जश्न का हो गया। कैप्टन देवेश वर्तमान में खटीमा के निवासी हैं। उनके पिता जीसी जोशी हल्द्वानी में शिक्षक हैं और माता ग्रहणी हैं।
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....