Uttarakhand : उत्तरकाशी में बर्फीले तूफान की चपेट में आए 29 पर्वतारोही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा- डांडा पहाड़ की चोटी पर बर्फीले तूफान में 29 पर्वतारोहियों के फंसने की खबर आ रही है। यह जानकारी मिली हैं उसके मुताबिक ये पर्वतारोही अपने – अपने अभियान के दौरान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए। सभी पर्वतारोही नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के हैं। ये सभी पर्वतारोहण की ट्रेनिंग ले रहे थे।
जिसके दैरान 29 में से 8 लोगों को बचा लिया गया जबकि 21 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। इन लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव का काम जारी है। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर इस हादसे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहियों को बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षा मंत्री से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने का अनुरोध किया गया है।
उन्होंने इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने का अनुरोध किया है। धामी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया गया है। सभी को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......