भीमताल स्थित आदि कैलाश मंदिर में तीन दिवसीय भव्य महाशिवरात्रि मेला; पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार भीमताल क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध आदि कैलाश (छोटा कैलाश) मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय भव्य महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री भट्ट ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और भीमताल स्थित आदि कैलाश (छोटा कैलाश) मंदिर में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक और शिवार्चन करने के लिए पहुंचते हैं। मेले के शुभारंभ अवसर पर भव्य छोलिया नृत्य और कलश यात्रा निकाली गई।

इस मौके पर आयोजित समारोह में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है और भीमताल स्थित इस आदि कैलाश (छोटा कैलाश) मंदिर में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक और शिवार्चन करने के लिए पहुंचते हैं। जिस तरह इस आदि कैलाश मंदिर की भव्यता और दिव्यता दूर-दूर तक खेल रही है। उसका परिणाम है कि भगवान शिव जिनकी पूजा अर्चना बेहद फलदाई होती है उनके दर्शन को लाखों श्रद्धालु यहां आने लगे हैं।केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि वह पर्यटन के माध्यम से यहां के आस्था के केंद्र व पर्यटन के केंद्र जो अब तक मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाए हैं उनके विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने महाशिवरात्रि के अवसर पर देश और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

3 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

14 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

14 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

1 day ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago