38th National Games: अल्मोड़ा जिला क्रीड़ा विभाग ने क्रॉस कंट्री रेस का किया आयोजन

38th National Games: अल्मोड़ा जिला क्रीड़ा विभाग ने क्रॉस कंट्री रेस का किया आयोजन

अल्मोड़ा, 25 जनवरी, 2025 (सू0वि0) – खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून एवं जिला प्रशासन अल्मोड़ा द्वारा आज 38वे राष्ट्रीय खेल के प्रचार प्रसार के लिए अल्मोड़ा जिला क्रीड़ा विभाग द्वारा क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। रेस का शुभारंभ तहसीलदार ज्योति नपच्याल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया, रेस सुबह 8ः00 बजे चौघानपाटा से शुरू हुई जिसमंे बालक और बालिका वर्ग में अलग- अलग श्रेणियों के प्रतिभागियों ने भाग लिया साथ ही रेस के दौरान प्रतिभागियों ने अपने जोश और उत्साह का प्रदर्शन किया। पूरे मार्ग पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। जुनियर बालक (5किमी) वर्ग में प्रथम स्थान मोहित सिंह बिष्ट और दुतीय स्थान भूमित बिष्ट, जुनियर बालिका(5किमी) में प्रथम स्थान रिया आर्या व दुतीय स्थान कशिश जोशी, ओपन बालक वर्ग(7किमी) में प्रथम स्थान सूरज कार्की व दुतीय स्थान ललित चन्याल, ओपन बालिका वर्ग(7किमी) में प्रथम स्थान भावना अधिकारी व दुतीय स्थान भगवती बिष्ट ने प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित नगर प्रमुख, नगर निगम अल्मोड़ा अजय वर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी, ओैर मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर नगर प्रमुख अजय वर्मा ने अल्मोड़ा में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर कहा कि यह अल्मोड़ा के लिए एक बडी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा वासियों के लिए यह हर्ष व उत्साह का समय है, ऐसे अवसरों से जिले के खिलाड़ियों को आगे बढने का मौका मिलेगा जिस प्रकार जिले के निवासी लक्ष्यसेन और एकता बिष्ट ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर अल्मोड़ा सहित पुरे देश का नाम रोशन किया है उसी प्रकार इस प्रकार के आयोजनों से जनपद के अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर गॉधाी पार्क में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 अल्मोड़ा सहित राज्य के विभिन्न जनपदों में किया जाना है जिसके प्रचार प्रसार हेतु आज 27 जनवरी को क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया है। उन्होनें बताया कि क्रॉस कंट्री रेस में कुल चार वर्गों के प्रत्येक वर्ग में प्रथम दस विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

जिला सूचना अधिकारी
अल्मोड़ा

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

13 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

18 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

24 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago