भाजपा के विरोध में जा सकते हैं 42 लाख आंगनवाड़ी-आशा परिवार- सुशीला खत्री

कांग्रेस को छोड़कर किसी भी दल ने आंगनबाड़ी की मांगो को घोषणा पत्र में नहीं किया शामिल

देश के 42 लाख आगंनवाड़ी/आशा परिवार लोकसभा चुनाव में जा सकते है भाजपा के विरोध मे। जयपुर मे गत 7 अप्रेल को “आँल इंडिया आंगनबाड़ी कर्मचारी फैडरेशन के बैनर तले 20 राज्यों की आंगनबाड़ी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी थी ।

केंद्र द्वारा आंगनबाड़ी कर्मचारियों की कोई मानदेय वृद्धि नहीं की गयी

जिसमे सर्वसम्मति से यह तय किया गया था कि,जो राजनैतिक दल लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र मे  देश की 28 लाख आंगनबाड़ी कार्य कर्ता,सहायिका व 14 लाख आशा वर्कर्स के मानदेय वृद्धि /प्रोत्साहन राशि  मे सम्मान जनक बढ़ोतरी का भरोसा  देगा, 42 लाख आंगनबाड़ी, व आशा वर्कर परिवार उस पार्टी का समर्थन करेगा। फेडरेशन की राष्ट्रीय सदस्या,एवं  उतराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ  की प्रदेशाध्यक्ष सुशीला खत्री ने बताया कि,केंद्र की सत्तासीन बीजेपी सरकार ने गत 5 वर्षों में महगाई बढ़ी, तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया, मजदूरों की मजदूरी बढ़ी परंतु आंगनबाड़ी कर्मचारियों की कोई मानदेय वृद्धि केंद्र द्वारा नहीं की गयी । ना ही अब आगे चुनावी घोषणा पत्र  मे कोई मानदेय वृद्धि का भरोसा दिया गया जो कि, मातृशक्ति का सीधा -सीधा अपमान है।

सुशीला खत्री द्वारा बताया गया कि,सभी राजनैतिक दलो को संगठन द्वारा  मांग पत्र भेजकर मांगो को चुनावी घोषणा पत्र मे शामिल करने का अनुरोध किया था ।कांग्रेस को छोड़कर किसी भी दल ने आंगनबाड़ी की मांगो को घोषणा पत्र मे शामिल नही किया।कांग्रेस ने केंद्र द्वारा दी जा रही मानदेय अंशदान राशि को दोगुणा करने का  घोषणा पत्र मे भरोसा दिया है।……..

यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा दी गयी है।
swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago