Dhanterus धनतेरस में शुभ योग, विभिन्न राशि वाले करें ये उपाय

पंंचांग के अनुसार, प्रतिवर्ष धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य हुआ था। इसी के कारण इसे धन्वंतरि जयंती के साथ-साथ धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी के साथ कुबेर जी, देवता यमराज के साथ धन्वतंरि जी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा वाहन, गणेश-लक्ष्मी जी मूर्ति, बर्तन, झाड़ू, साबुत धनिया से लेकर कई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पीतल, चांदी या फिर धातु से बनी चीजें खरीदने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

धनतेरस 2025 (Dhanteras 2025 Date)

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से हो रहा है, जो 19 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी।

 

धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2025 Muhurat)

अमृत काल- सुबह 08 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक

लाभ-उन्नति चौघड़िया मुहूर्त- दोपहर 01 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 18

धनतेरस पर विभिन्न राशि वाले करें ये उपाय (Dhanteras Upay For Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर सोने या पीतल की वस्तु खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा। इससे धन-संपन्नता के साथ अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

 

वृषभ राशि वालों को इस दिन वाहन, अलमारी या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा। इससे भाग्य में वृद्धि होगी और धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे।

मिथुन राशि के जातकों को धनतेरस पर कांसे के बर्तन या कांसे की मूर्ति खरीदनी चाहिए। यह आत्मविश्वास बढ़ाने और योजनाओं को सफल बनाने में सहायक होगा।कर्क राशि वालों के लिए धनतेरस पर सोने या पीतल की वस्तु खरीदना शुभ है। इससे अचानक धनलाभ की संभावना बनती है।

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, इसलिए धनतेरस पर तांबे का पात्र, विशेष रूप से जल का पात्र खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा। इससे आरोग्य और ऊर्जा की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं। इसलिए धनतेरस के दिन इलेक्ट्रिक या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा। इससे धन में वृद्धि और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी।

तुला राशि पर धन के देवता शुक्र देव का शासन है। इसलिए इस दिन देवी-देवताओं की प्रतिमा खरीदना शुभ रहेगा। इससे अटके हुए कार्य पूरे होंगे और सौभाग्य बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए धनतेरस पर चांदी का सिक्का या बर्तन खरीदना उत्तम रहेगा। इससे साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, क्योंकि इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं।

धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इसलिए धनतेरस के अवसर पर तांबे का दीपक या पात्र खरीदना शुभ रहेगा। इससे करियर और व्यापार में प्रगति होगी। 

मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। इसलिए इस दिन कांसे की मूर्ति या बर्तन खरीदना लाभकारी रहेगा। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और स्थिरता आएगी।

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। इसलिए धनतेरस पर चांदी के बर्तन, विशेष रूप से जल का पात्र खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा। इससे आकस्मिक धनलाभ की संभावना बनती है।

मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इसलिए धनतेरस पर तांबे का जल से भरा पात्र खरीदना उत्तम रहेगा। यह धन-संपन्नता और समृद्धि का कारक माना गया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

8 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

21 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago