दिनांक, 25/10/2025 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक नगर निगम रुड़की सभागार में आयोजित की गई, कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री द्वारा की गई।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री ममता बादल द्वारा किया गया। रुड़की ग्रामीण की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर निष्क्रिय पदाधिकारी के स्थान पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, सर्वसम्मति से, ललितेश ब्लॉक अध्यक्ष, फरीदा ब्लॉक उपाध्यक्ष चुनी गई। आयशा मीडिया प्रभारी, अनीता कोषाध्यक्ष, प्रमिला, रेखा रानी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।
समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दी, उनसे अपेक्षा की कि यह संगठन में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे, सभी ने कार्यकारिणी बनने पर खुशी जताई। ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि प्रदेश में आंगनबाड़ियों के हित के लिए सरकार से हमारा संगठन आंदोलन कर रहा है जिसमें की हम लोग पूर्ण समर्थन करते हैं , एवं अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे, इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर सूचना दी गई। ब्लॉक उपाध्यक्ष फरीदा ने सभी बहनों से आह्वान किया कि 30 अक्टूबर को होने वाली बरेली को सफल बनाने के लिए सभी बहने अधिक से अधिक संख्या में भाग ले। जिला अध्यक्ष कविता चौधरीने कहा कि जब तक कार्य बहिष्कार चल रहा है कोई भी विभागीय या गैर विभागीय कार्य नहीं किया जाएगा।प्रदेश महामंत्री ममता बादल ने कई बिंदु पर चर्चा की जैसे, प्रदेश में चल रहे कार्य बहिष्कार के संबंध में, बहनों को अपनी जिम्मेदारी निभाई है,सरकार एवं शासन स्तर पर वार्ता निर्धारित, निष्क्रिय चल रहे पदाधिकारी पर विचार, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का विभिन्न तरह से उत्पीड़न विभागीय उत्पीड़न,एवं 30 अक्टूबर को सचिवालय कूच की तैयारीयो पर चर्चा, आदि पर सभी ने अपने सुझाव दिए, प्रवीण कल्याणी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने विभाग के अलावा अन्य विभागों के कार्य में भी सहयोग दे रहे हैं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्य के अनुसार ही मानदेय दिया जाना चाहिए,श्रम कानून का लाभ मिल नहीं मिल पा रहा है ना ही सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल पा रहा है । जॉली सैनी ने कहा कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शोषण करती आ रही है उनके साथ बंधवा मजदूर जैसा व्यवहार करती आ रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की माँग हे की उनको शासकीय सेवाओं में नियमित किया जाए, और उनकी मानदेय वृद्धि की जाए। 13 अक्टूबर से प्रदेश में सभी बहने कार्य बहिष्कार पर हैं और अपनी बात को पुरजोर तरीके से सरकार के सामने रखने के लिए 30 अक्टूबर 2025 को , प्रदेश स्तरीय रैली के माध्यम से सचिवालय कुछ करेंगे। सुशीला खत्री ने सभी बहनों से आह्वान किया कि,30 अक्टूबर को होने वाली रैली को आप सभी सफल बनाएं ।उन्होंने अन्य संगठन की बहनों से भी अनुरोध किया कि आंगनबाड़ी के हक की लड़ाई में सभी लोग सामूहिक रूप से आगे आकर सहयोग करें।
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....