निर्माणाधीन मकान से चोरी की वारदात का किया खुलासा — तीन अभियुक्त गिरफ्तार

 

मुखानी पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से चोरी की वारदात का किया खुलासा — तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में तथा एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन एवं सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी  दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया।

दिनांक 05/10/2025 को वादी *अमित उप्रेती पुत्र माधवानंद* निवासी उप प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, पिथौरागढ़ द्वारा थाना मुखानी पर तहरीर दी गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके निर्माणाधीन मकान से ताला तोड़कर *लाइट की तारें, नल फिटिंग का सामान तथा पानी की मोटर चोरी* कर ली गई।
वादी की तहरीर पर *मु0अ0सं0 234/2025 धारा 305 (a)/331(1) बी.एन.एस बनाम अज्ञात* पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद के सुपुर्द की गई।
घटना के कुशल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के *CCTV फुटेज चेक* किए गए जिनमें कुछ संदिग्ध व्यक्ति प्रकाश में आए। पुलिस टीम ने *स्टील फैक्ट्री, कमलवागांजा के पास से 03 संदिग्ध व्यक्तियों को स्कूटी पर जाते हुए रोककर पूछताछ* की, जिन्होंने अपना नाम —

1️⃣ खेमराज सागर पुत्र देवपाल सागर निवासी कालीचौड़, सुल्तान नगरी, गोलापार थाना काठगोदाम उम्र 24 वर्ष
2️⃣ मनीष आर्य पुत्र स्व0 सतीश चंद्र आर्य निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष
3️⃣ नरेंद्र मेहरा पुत्र पुष्कर सिंह मेहरा निवासी उपरोक्त, उम्र 28 वर्ष बताया।
तलाशी लेने पर उक्त के कब्जे से एक क्रम्पटन कंपनी की मोटर, एक लाल-सफेद थैले में कटे हुए बिजली के तारों के गुच्छे तथा 9 बंडल हैवेल्स लाइफ लाइन तार बरामद हुए।
अभियुक्तगणों को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए दिनांक 25/10/2025 को स्टील फैक्ट्री, कमलवागांजा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा स्कूटी को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।

बरामद माल:

एक क्रम्पटन कंपनी की मोटर
एक लाल-सफेद थैले में कटे हुए बिजली के तारों के गुच्छे
9 बंडल हैवेल्स लाइफ लाइन तार

पुलिस टीम:

1. उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद
2. कॉन्स्टेबल धीरज सुगड़ा
3. कॉन्स्टेबल सुनील अगरी
4. कॉन्स्टेबल रविंद्र खाति

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

3 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

9 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

15 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago