जिलाधिकारी अंशुल सिंह और एसएसपी देवेंद्र पींचा खुद सड़कों पर उतरे, यातायात व्यवस्थाओं का लिया ज़ायजा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह और एसएसपी देवेंद्र पींचा खुद सड़कों पर उतरे, यातायात व्यवस्थाओं का लिया ज़ायजा

अल्मोड़ा, 26 अक्टूबर 2025 शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए रविवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा खुद सड़कों पर उतरे। दोनों अधिकारियों ने मॉल रोड, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड और अन्य व्यस्त जगहों पर जाकर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट बांटे और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि“हेलमेट और सीट बेल्ट अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। सड़क हादसे तभी कम होंगे, जब हर नागरिक जिम्मेदारी से नियमों का पालन करेगा।”

 

उन्होंने यह भी कहा कि बिना हेलमेट पकड़े जाने पर हेलमेट देना केवल अभियान नहीं, बल्कि लोगों को सेफ ड्राइविंग की आदत डालने की पहल है।

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग और गलत पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाए और जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएं।—

 

केमु और शिखर होटल पार्किंग का किया निरीक्षण

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केमु बस स्टैंड के पास बन रही नई पार्किंग साइट का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने तक पार्किंग का आंशिक संचालन शुरू किया जाए, ताकि बसों और वाहनों की सुविधा बनी रहे।

उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण सामग्री को एक जगह एकत्र किया जाए और कम से कम दो बसों के ठहरने की व्यवस्था की जाए।

 

इसके अलावा, जिलाधिकारी और एसएसपी ने शिखर होटल के पास स्थित नगर निगम की पार्किंग का भी निरीक्षण किया। बीते दिनों यहां कार में लगी आग की घटना का संज्ञान लेते हुए डीएम ने कहा कि

 

“पार्किंग में अज्ञात या अवैध वाहन नहीं खड़े होने चाहिए। जले वाहन को जल्द हटाया जाए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।”

 

डीएम ने प्रेस क्लब के पास जमा कूड़े की सफाई के भी निर्देश दिए और कहा कि आगे ऐसी स्थिति न बने इसके लिए CCTV कैमरे लगाए जाएं।

 

लोगों से की बातचीत, लिया फीडबैक

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर नगर की व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। लोगों ने ट्रैफिक और पार्किंग को लेकर अपने सुझाव दिए।

डीएम ने भरोसा दिलाया कि जनता की सुविधाओं से समझौता नहीं किया जाएगा और नगर की व्यवस्थाएं लगातार बेहतर की जाएंगी।

 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर संजय कुमार, कोतवाल योगेश उपाध्याय और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

7 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

21 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago