ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन: 4 नवंबर को मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री निवास का घेराव करेंगे आंदोलनकारी

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन जारी है। इस आन्दोलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहें हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें सरकार को चेताने के लिए निकली देहरादून कूच पदयात्रा को जगह जगह लोगों का सहयोग व समर्थन मिलने से पदयात्री उत्साहित हैं। अब लोगों के समर्थन से पदयात्रियों का 235 किमी का कठिन पैदल सफर पूरा कर चुके हैं।

पदयात्रा चाैखुटिया से रामपुर, पांडुवाखाल, गैरसैंण, सिमली, कर्णप्रयाग, गौचर, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, नरेंद्र नगर व मलेथा होते हुए शुक्रवार को आठवें दिन देवप्रयाग से आगे कोटियाला पहुंच गई है। यह पदयात्रा बीते 24 अक्टूबर को आंदोलन स्थल आरती घाट से मुखिया पूर्व सैनिक भुवन कठायत की अगुआई में निकली। इस संबंध में यात्रियों का कहना है कि पहाड़ में स्वास्थ्य की बदहाली से सभी परेशान व त्रस्त हैं। यात्रा तीन नवंबर को देहरादून पहुंचने की उम्मीद है। जहां 4 नवंबर को मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री निवास का घेराव कार्यक्रम है। इसमें चौखुटिया समेत अन्य क्षेत्रों से लोग वाहनों से देहरादून पहुंचकर सहभागिता करेंगे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

7 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

21 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago