तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर राष्ट्रपति मुर्मु, फुट ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार सुबह तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर राजधानी देहरादून पहुंचीं। सुबह करीब सवा दस बजे राष्ट्रपति विशेष विमान से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

 

 

कार्यक्रम के दौरान पतंजलि हैलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और संस्थान के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। विश्वविद्यालय में आयोजित फोटो सेशन में उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ सहभागिता की।

 

 

 

 

 

इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु देहरादून लौटकर राष्ट्रपति निकेतन पहुंचीं, जहां उन्होंने फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। निकेतन परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने भाग लिया और रात्रि विश्राम भी यहीं किया।सोमवार, 3 नवंबर: राष्ट्रपति राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगी।

 

 

 

 

 

सोमवार शाम: राष्ट्रपति नैनीताल राजभवन स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शाम साढ़े पांच बजे भाग लेंगी।मंगलवार, 4 नवंबर: राष्ट्रपति मुर्मु कैंचीधाम स्थित बाबा नीब करौरी आश्रम में दर्शन करेंगी। इसके बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दोपहर तीन बजे शामिल होंगी।

 

 

 

 

 

🗣️ मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन को राज्य के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की उपस्थिति से राज्य स्थापना दिवस समारोह और अधिक ऐतिहासिक बनेंगे।

 

 

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर द्वारा हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने स्वर्ण पदक विजेता छात्रों को सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

5 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

14 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago