भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया है. ये भारत की महिला टीम का पहला वर्ल्ड कप है. इस जीत में भारत के लिए शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने अहम योगदान दिया. भारत से जीत के लिए मिले 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका 246 रनों पर ऑलआउट हो गई और 52 रनों से मैच हार गई. इसके साथ ही भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया।
शेफाली वर्मा को फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. शेफाली ने बल्ले के साथ 78 बॉलों में 7 चौके और 2 छक्कों के साथ 87 रनों की पारी खेली. इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में 7 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. शेफाली ने अवार्ड जीतने के बाद कहा, ‘मैंने शुरू में ही कहा था कि भगवान ने मुझे कुछ अच्छा करने के लिए भेजा है और आज वह दिखाया. मैं बहुत खुश हूं कि हमने आखिरकार वर्ल्ड कप जीत लिया. मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती. यह मुश्किल था लेकिन मुझे खुद पर भरोसा था. कि मैं खुद पर विश्वास रखूंगी और अगर मैं खुद को शांत रखूंगी, तो मैं कुछ भी कर सकती हूं’।
भारत ने अपना तीसरा वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर देश की झोली में तीसरा वनडे वर्ल्ड कप खिताब डाल दिया है. इससे पहले भारत को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने दो वनडे वर्ल्ड कप जिताए हैं. कपिल देव ने 1983 में पहली बार भारत को वनडे वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने दूसरी बार भारत को वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिलाई थी. अब हरमनप्रीत ने भी इतिहास के पन्नों में अपना नाम अमर कर दिया है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को नवी मुंबई के डी. वाई पाटिल स्टेडियम में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए हैं. दक्षिण अफ्रीका 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 45.3 ओवर में 246 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 रनों से मैच जीतकर वर्ल्ड कप जीत ।या.
शेफाली और दीप्ति ने जमाए अर्धशतक
इससे पहले इस मैच में भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 58 बॉल पर 8 चौकों के साथ 45 रनों की पारी खेली. शेफाली वर्मा ने 78 बॉल में 7 चौके और 2 छक्कों के साथ 87 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा दीप्ति शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली. दीप्ति ने 58 बॉल में 3 चौके और 1 छक्के के साथ 58 रनों की पारी खेली. जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 और हरमनप्रीत कौर ने 20 और ऋचा घोष ने अंतिम ओवरों में 24 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 34 रनों की शानदार पारी खेली. अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए.
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....