देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा वीवीआईपी/वीआईपी के कुमांऊ दौरे, आगमन के दृष्टिगत जनपद के थाना, चौकी प्रभारियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन, वाहन चैकिंग करने निर्देश दिये गये है।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद में पुलिस टीमों द्वारा सत्यापन/वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वीवीआईपी/वीआईपी दौरे के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने व सुरक्षित यात्रा के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा मुख्य मार्गों में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 72 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों के सत्यापन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....