अगर आप भी डिजिटल गोल्ड में निवेश करते है तो सावधान हो जाईए! सेबी यानी Securities and Exchange Board of India ने गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए अलर्ट जारी किया है। SEBI ने कहा कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और मोबाइल ऐप डिजिटल गोल्ड या फिर ई गोल्ड को सोने में आसान तरीके से निवेश करने का विकल्प बताकर इसको बढ़ावा दे रहे हैं।
सेबी ने इस बात को साफ किया कि ऐसे प्रोडक्ट ना तो वायदा कारोबार के अंदर आते है। साथ ही ये सुरक्षित निवेश भी नहीं है। आसान भाषा में समझें तो ये सेबी के नियामक दायरे से बाहर हैं। जिसके चलते इसमें निवेश करने वाले निवेशकों को जोखिम उठाना पड़ सकता है। निवेश से पहले जरूरी है कि आप सभी दिशा-निर्देशों को जान लें।
डिजिटल गोल्ड एक ऑनलाइन निवेश का जरिया है। ये निवेशकों को डिजिटली या फिर यू कहें कि ऑनलाइन तरीके से सोना खरीदने, बेचने और होल्ड करने की पर्मिशन देता है। जब भी कोई डिजिटल गोल्ड खरीदता है तो उस वेल्यू का भौतिक सोना कंपनी की तरफ से सरक्षित रखा जाता है। कई प्लेटफॉर्म हैं जो डिजिटल गोल्ड की फेसिलिटी देते हैं।
मान लिजिए आपने किसी भी प्लेटफॉर्म जैसे फिनटेक ऐप, वेबसाइट, बैंकिंग ऐप आदि से ऑनलाइन सोना खरीदा। जितने का आपने ये सोना खरीदा बदले में उतनी ही वेल्यू का सोना सुरक्षित वॉल्ट में रख दिया जाता है। जिसे प्लेटफॉर्म डिजिटल रूप में दिखाता है। इसे आप कभी भी बेच सकते हैं। बेचने पर तुरंत ही आपका पैसा आपके खाते में आ जाता है। आप चाहे तो सिक्के या बार के रुप में भी भैतिक सोना ले सकते हैं।
ऐसे में जरूरी है कि आप अगर डिजिटल गोल्ड में निवेश करते है तो सावधानी बरते और इन बातों का ध्यान रखें।
केवल भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से खरीदें।
शर्तें और शुल्क ध्यान से पढ़े।
सर्टिफिकेट और शुद्धता की जांच कर लें।
स्टोरेज नियम समझे।
प्रोवाइडर कस्टोडियन कंपनी कौन सी है? मतलब सोना कहां रखा है, स्टोरेज का बीमा है या नहीं।
कंपनी का ऑडिट होता है या नहीं।
सुरक्षित भुगतान तरीका इस्तेमाल करें।
फंस सकती है रकम
डिजिटल गोल्ड उत्पाद सेबी और आरबीआई के अधीन नहीं आते। ऐसे में जरूरी है कि आप सावधानी बरते। विशेषज्ञों की माने तो ये जोखिमों से भरा हुआ है। कई कंपनियां सुरक्षित स्टोरेज का भी दावा करती है। अगर ये प्लेटफॉर्म्स बंद हो गए या फिर दिवालिया निकल गया तो आप के पैसे फंस सकते है।
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....