BJP को मिली पहली Gen Z विधायक, मैथिली ठाकुर बनीं बिहार की सबसे कम उम्र की MLA

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कई मायनों में खास रहा। इस चुनाव में जहां एनडीए (NDA) को बड़ी जीत मिली, वहीं कुछ नए चेहरे भी पहली बार विधानसभा पहुंचे। इनमें सबसे अधिक चर्चा में रहीं बीजेपी उम्मीदवार और लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur), जो अब बिहार की पहली Gen Z विधायक बन गई हैं। अलीनगर सीट पर पहले प्रयास में ही उन्होंने आरजेडी के वरिष्ठ नेता बिनोद मिश्रा को 11,730 वोटों से हराकर इतिहास रच दिया। अलीनगर में हुए 25वें और अंतिम राउंड में मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) ने 84,915 वोट प्राप्त कर जीत सुनिश्चित की, जबकि आरजेडी प्रत्याशी बिनोद मिश्रा 73,185 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जीत के बाद मैथिली ने कहा था कि वह अलीनगर में ही अपना घर बनाकर स्थायी रूप से रहना चाहती हैं, क्योंकि उनके ननिहाल की जड़ें इसी क्षेत्र से जुड़ी हैं।मैथिली ठाकुर एक प्रसिद्ध भारतीय गायिका हैं, जो शास्त्रीय संगीत, लोकगीत, भजन, मैथिली और भोजपुरी गायन के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ था। पिता रमेश ठाकुर संगीत शिक्षक हैं और मां भारती ठाकुर गृहिणी। उनके दो छोटे भाई ऋषभ और अयाची भी संगीत में सक्रिय हैं और अक्सर उनके साथ मंच साझा करते हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari
Tags: BiharGenZ

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

9 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

10 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

14 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

18 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago