Almora शीत लहर से निपटने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

अल्मोड़ा। शीत लहर से निपटने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

आगामी दिनों में बढ़ती शीत लहर की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि शीत लहर से जन-जीवन प्रभावित न हो, इसके लिए सभी विभाग युद्धस्तर पर तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निकाय, विद्युत, जल संस्थान, चिकित्सा तथा आपदा प्रबंधन समेत सम्बंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
नगर निकायों को रात्रि में अलाव की व्यवस्था करने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बस स्टैंड, अस्पताल परिसर आदि में विशेष निगरानी रखने को कहा गया।
स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में हीटिंग सिस्टम, दवाइयों और इमरजेंसी सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश मिले। आपदा प्रबंधन विभाग को शीत लहर की चेतावनी एवं राहत संबंधी जानकारी समय पर आमजन तक पहुंचाने हेतु अलर्ट सिस्टम सक्रिय रखने को कहा गया।

उपजिलाधिकारियों को निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों के लिए शेल्टर होम्स में गर्म कपड़ों, कंबलों और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विद्युत विभाग को ठंड बढ़ने की स्थिति में बिजली आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने तथा किसी भी खराबी पर त्वरित सुधार कार्य करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने स्तर पर शीत लहर से बचाव संबंधी तैयारियों की जमीनी समीक्षा करें साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि अत्यधिक ठंड के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलें तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु प्रशासन का सहयोग करें।

इसके अतिरिक्त सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने, अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई करने, नियमित रूप से सत्यापन की कार्यवाही करने, जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से निस्तारित करने जैसे कार्यों को लेकर भी जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक एवं कड़े दिशा निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

10 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

11 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

19 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago