राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में अल्मोड़ा के बाल वैज्ञानिकों का रहा दबदबा

राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में अल्मोड़ा के बाल वैज्ञानिकों का रहा दबदबा।

 हर्षित बिष्ट ,प्रियांशु तिवारी , प्रियांशी पंत, दिशांत बेलवाल , करन,काव्य बिष्ट प्रतिष्ठा खुल्बे राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व।

 

 

हल्द्वानी में संपन्न हुए राज्य विज्ञान महोत्सव में हमारे जनपद अल्मोड़ा के बाल वैज्ञानिकों का दबदबा रहा अल्मोड़ा के 7 प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों का रिकॉड चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है जिसमें प्रियांशी पंत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सारकोट ताकुला सीनियर वर्ग सतत कृषि में प्रथम स्थान हर्षित बिष्ट विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा अपशिष्ट प्रबंधन तथा प्लास्टिक के विकल्प सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया हर्षित बिष्ट द्वारा पूर्व में भी दो बार राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में उत्तराखंड का किया जा चुका है। दिशांत बेलवाल राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलाड़ द्वारा जूनियर वर्ग हरित ऊर्जा में प्रथम स्थान प्रियांशु तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज सत्यों लमगड़ा ने सीनियर वर्ग स्वच्छता एवं स्वास्थ्य में द्वितीय स्थान प्रतिष्ठा खुल्बे ने उभरती प्रौद्योगिकी मे सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान काव्य बिष्ट विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा द्वारा सतत कृषि जूनियर वर्ग में में द्वितीय स्थान करन राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानियागर द्वारा स्वास्थ्य स्वच्छता जूनियर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया इस प्रकार जनपद अल्मोड़ा द्वारा राज्य विज्ञान महोत्सव में सबसे ज्यादा स्थान प्राप्त कर विगत वर्ष की भांति इस इस बार भी अपना दबदबा कायम रखा जनपद की इस उपलब्धि के लिए समस्त ब्लॉक विज्ञान समन्वयक सहित सभी मार्गदर्शक शिक्षक संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रतिभागी बाल वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। जनपद स्तर पर समस्त निर्णायक मंडल के सदस्यों बधाई के पात्र हैं जिनके निष्पक्ष मूल्यांकन का परिणाम राज्य स्तर पर परिलक्षित हुआ है। जनपद के बाल वैज्ञानिक की उपलब्धि के लिए तथा जनपद स्तर पर विज्ञान के लोक व्यापीकरण तथा छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में मार्गदर्शन के लिए जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर को भी सम्मानित किया गया। जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत विधायक मनोज तिवारी नगर निगम महापौर अजय वर्मा पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान पूर्व विधायक कैलाश शर्मा मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सायना जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट खंड शिक्षा अधिकारी रवि मेहता हरीश रौतेला हरेंद्र शाह वंदना रौतेला प्रेमा बिष्ट प्रशांत कुमार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र कुमार पाठक जिला संदर्भ व्यक्ति विज्ञान भुवन पांडे प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल राजेश बिष्ट यू सी पांडे पंकज जोशी प्रदीप बिष्ट नीरज जोशी दीप पाण्डेय कपिल नयाल प्रभाकर जोशी अशोक रावत मनमोहन चौधरी चारु पांडे अनुज उपाध्याय संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापक  समस्त ब्लॉक विज्ञान समन्वयकों के साथ-साथ अनेक शिक्षकों तथा कर्मचारियों द्वारा बाल वैज्ञानिकों कि इस उपलब्धि पर बाल वैज्ञानिकों के साथ साथ उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देने के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

राज्य स्तरीय टीम के साथ टीम प्रभारी विनोद कुमार राठौर के साथ डॉ मनोज बिष्ट यशोदा खुलवे दीपिका मठपाल हेमलता रौतेला मनोज सिंह रावत दीपा भट्ट थे।

 

विनोद कुमार राठौर

जिला विज्ञान समन्वयक 

अल्मोड़ा

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali
Tags: almora news

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

6 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

18 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago