Uttarakhand चार धाम यात्रा में पहुँचे 51 लाख से अधिक श्रद्धालु
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर कहा कि इस वर्ष तमाम चुनौतियों के बावजूद यात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। सीएम ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर से लेकर आपदा जैसी परिस्थितियों के चलते यात्रा कई बार बाधित हुई और लगभग तीन महीने तक प्रभावित भी रही, इसके बावजूद रिकॉर्ड 51 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए।मुख्यमंत्री ने यात्रा संचालन में जुटे सभी तीर्थ पुरोहितों, पल्ला समाज, धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, प्रशासनिक अमले और घोड़ा–खच्चर संचालकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिला।
सीएम धामी ने बताया कि अब सरकार शीतकालीन यात्रा की तैयारियों में जुट गई है और इसे व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाएगा। साथ ही भविष्य में चारधाम यात्रा को और अधिक सुव्यवस्थित व बेहतर बनाने के लिए अब से ही प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…