Categories: सबसे FAST

चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों को दिए सकारात्मक व ठोस आश्वासन

 

अल्मोड़ा, 30 नवंबर 2025। चौखुटिया में उपजिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर चल रहा आंदोलन आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से हुई वीडियो वार्ता के उपरांत स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों के समक्ष सभी प्रमुख बिंदुओं पर सकारात्मक व ठोस आश्वासन दिए, जिसके फलस्वरूप आंदोलनकारियों ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उपजिला चिकित्सालय हेतु आवश्यक टोकन मनी 20 दिन के भीतर जारी कर दी जाएगी, जिससे अस्पताल से संबंधित सभी प्रक्रियाएँ तीव्र गति से आगे बढ़ सकेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई प्रगति पर है तथा 03 दिसंबर को साक्षात्कार प्रस्तावित हैं । इसके तहत प्राथमिकता के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी ।

इस बीच, क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टेलीमेडिसिन सेवा प्रारम्भ हो चुकी है, जिससे मरीजों को तत्काल परामर्श का लाभ मिल रहा है। अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन, ईसीजी आदि की सुविधा सहित अन्य आवश्यक सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं। साथ ही, विशेषज्ञ डॉक्टर क्रमवार रूप से सेवाएँ दे रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलनी शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौखुटिया क्षेत्र का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है तथा जनता की सभी जायज़ मांगों को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। आश्वासन के पश्चात आंदोलनकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।

वीडियो वार्ता के दौरान आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि भुवन कठायत, अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार राज एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

8 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

21 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago