Almora: DM और SSP ने नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी अंशुल सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने आज नशा मुक्ति केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधन एवं उपचार प्रक्रियाओं की गुणवत्ता का आकलन करना था। जिलाधिकारी ने केंद्र के समस्त कक्षों, मरीज वार्ड, बाथरूमों, किचन क्षेत्र तथा बाहरी परिसर का गहन अवलोकन किया।

 

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने केंद्र में संचालित कक्षाओं, थेरेपी सेशन्स, योग एवं काउंसलिंग गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने प्रशिक्षकों एवं परामर्शदाताओं से केंद्र में अपनाई जा रही उपचार पद्धति के बारे में विस्तार से चर्चा की और मरीजों के सुधार से जुड़े सुझावों पर भी विचार किया।

 

 

नशा मुक्ति केंद्र संचालक संस्था ने बताया कि केंद्र में वर्तमान में 26 मरीज भर्ती हैं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मरीजों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी स्थिति एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। मरीजों ने अपनी आवश्यकताओं व समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिनके समाधान हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने केंद्र में हीटिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, पर्याप्त गर्म कपड़े और कंबलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधितों को दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य, सुविधा और मनोवैज्ञानिक स्थिरता के लिए एक सुरक्षित व अनुकूल वातावरण अनिवार्य है।

 

 

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने केंद्र में आउटडोर गतिविधियों, खेल सुविधाओं और मनोरंजक कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों के पुनर्वास प्रक्रिया को मजबूती मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि शारीरिक गतिविधियां और सकारात्मक वातावरण नशामुक्ति कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए इन सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।ऐक्टिववियर

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन कर प्रवेश-निकास व्यवस्था, निगरानी प्रणाली तथा परिसर की सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ रखा जाए ।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

3 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

6 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

11 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago