अल्मोड़ा: पार्षदों ने मेयर अजय वर्मा से नगर की समस्याओं को लेकर की मुलाकात

अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी नगर निगम पार्षदों के शिष्ट मंडल ने आज सोमवार को नगर निगम से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम मेयर अजय वर्मा से मुलाकात की।जिस पर वर्तमान में चल रही कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

इस मौके पर मेयर अजय वर्मा ने बताया कि पूर्व में पार्षदगणों द्वारा बंदरों की समस्या से निपटने के लिए समाधान की बात कही थी, जिसके अंतर्गत ई टेंडरिंग करवाई गई थी, लेकिन किसी भी व्यक्ति द्वारा ई-टेंडरिंग में भाग नहीं लिया गया और अब नगर निगम टेंडर कोटेशन के माध्यम से बंदर पकड़ने की विज्ञप्ति जारी कर रहा है तथा शीघ्र ही बंदर पकड़ने का कार्य नगर निगम द्वारा प्रारंभ कर दिया जाएगा। मेयर अजय वर्मा ने बताया कि वह नगर निगम की स्थाई नगर आयुक्त की नियुक्ति के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को भी अवगत करवा दिया है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही अल्मोड़ा नगर निगम में नगर आयुक्त की नियुक्ति कर दी जाएगी।

कहा कि माल रोड में नगर निगम द्वारा बनाया गया हाईटेक शौचालय का संचालन भी हो गया है। उन्होंने कहा कि समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण कर उसका संचालन भी 1 दिसंबर से प्रारंभ कर दिया गया है तथा उन्होंने बताया कि नगर हित में कई परियोजनाओं को पारित कराने हेतु शासन स्तर पर भेजा गया है। शीघ्र ही यह योजनाएं भी धरातल पर उतरेंगी।

इस अवसर पर पार्षद अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, श्याम पांडे, आशा बिष्ट, मीरा मिश्रा, पूनम त्रिपाठी, नेहा टम्टा, पूनम वर्मा, वंदना वर्मा, ज्योति साह, विजय भट्ट, इंदर मोहन भंडारी, अभिषेक जोशी, राहुल जोशी, संजय जोशी, देवेश बिष्ट, एकता वर्मा,पूर्व सभासद कैलाश गुरुरानी, पूर्व सभासद मनोज जोशी आदि उपस्थित रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

5 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

10 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

15 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

1 day ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago