अल्मोड़ा- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में उपलब्ध सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा रिकॉर्ड के संधारण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, अग्निशमन व्यवस्थाओं एवं तैनात सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी रजिस्टर की भी जांच की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम के सुरक्षित रख-रखाव से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं पारदर्शिता निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता का आधार है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आगामी अवधि में भी सभी व्यवस्थाओं को पूर्णतया अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....