बागेश्वर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बागेश्वर के बैजनाथ स्थित पर्यटक आवास गृह में आयोजित मंथन एवं संवाद कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों और एसोसिएशनों के पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान विकास, स्थानीय आवश्यकताओं और भविष्य की नीतियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद के दौरान प्राप्त सभी उपयोगी सुझावों को राज्य की आगामी योजनाओं और नीतियों में शामिल किया जाएगा, ताकि विकास कार्य अधिक प्रभावी और जमीनी स्तर पर उपयोगी साबित हों।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटक आवास गृह परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में तेज़ी से काम कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और आम नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में विधायक सुरेश गड़िया भी मौजूद रहे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....