सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों की ईएमआई अब कम हो जाएगी। लेकिन इसके साथ-साथ ही बैंक ने फिक्सड डिपॉजिट (SBI FD) के चुनिंदा पीरियड पर मिलने वाले रिटर्न की भी कटौती की है। बैंक की तरफ से एफडी की नई दरें 15 दिसंबर से प्रभावी हो जाएंगी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 2 से साल अधिक और तीन साल से कम के पीरियड के लिए ब्याज दरों को घटाया है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरों को 6.45 प्रतिशत से घटाकर 6.40 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए यह 6.95 प्रतिशत से घटाकर 6.90 प्रतिशत कर दिया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अमृत वृष्टि फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी कटौती की है। यह फिक्स डिपॉजिट 444 दिन के लिए किए जाता है। बैंक ने सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरों को 6.60 प्रतिशत से घटाकर 6.40 प्रतिशत कर दिया है। बता दें, अमृत वृष्टि एफडी के नए रेट्स भी 15 दिसंबर 2025 से लागू हो जाएंगे।
सीनियर सिटीजन को अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर इस समय 7.10 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। जिसे एसबीआई ने घटाकर 6.95 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजन को अमृत वृष्टि के तहत 15 दिसंबर से 7.20 प्रतिशत की जगह 7.10 प्रतिशत ब्याज ही मिलेगा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सभी कार्यकाल के लिए MCLR में भी 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। एक साल के एमसीएलआर को 8.75 प्रतिशत से घटाकर 8.70 प्रतिशत कर दिया गया है।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। इससे मौजूदा और नए कर्जधारकों के लिए लोन सस्ता हो गया है। रिजर्व बैंक के इस महीने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद बैंक ने यह कदम उठाया है। इस कटौती के साथ, एसबीआई ने ईबीएलआर को 0.25 प्रतिशत घटकर 7.90 प्रतिशत हो जाएगी। बता दें, एसबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि संशोधित दरें 15 दिसंबर, 2025 से प्रभावी होंगी।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....