चमोली न्यूज़- जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में स्थित THDC जल विद्युत परियोजना में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। परियोजना क्षेत्र की सुरंग के भीतर मजदूरों को कार्यस्थल तक ले जा रही दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में करीब 50 मजदूर घायल हो गए हैं।
घटना मंगलवार रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद सुरंग के भीतर अफरा-तफरी मच गई। जिला अस्पताल गोपेश्वर में तैनात डॉक्टर दीपक नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मजदूरों को ले जा रहीं दोनों लोको ट्रेनों में किसी तकनीकी खराबी के चलते यह टक्कर हुई। हालांकि, हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही परियोजना प्रबंधन, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर सहित नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश मजदूरों की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन कुछ घायलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी की जा रही है।
फिलहाल, घटना से जुड़ी हर नई जानकारी पर नजर रखी जा रही है और खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....