Categories: अल्मोड़ा

Almora-news 13 लाख का 51.950 KG गांजा पुलिस ने किया बरामद, तीन गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का सिलसिला नये साल में भी अनवरत जारी

 

आज प्रातःकाल आर्टिगा कार में गांजा भरकर ले जा रहे 03 तस्करों को SOG व सल्ट पुलिस ने धर दबोचा, लगभग 13 लाख का 51.950 KG गांजा बरामद

 

         देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

          

      अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी व थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक- 05/01/2026 को एसओजी व सल्ट पुलिस टीम द्वारा नैल तिराहा के पास चैकिंग के दौरान सराईखेत की तरफ से आ रही सफेद रंग की आर्टिगा कार HR38AB9680 मे सवार 03 तीन युवकों के कब्जे से कुल 51.950 Kg गांजा बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-01/26 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। कार को सीज किया गया।

 

पूछताछ-

     तीनों यह गांजा सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहा थे।

     पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. विशाल सिंह उम्र0 21 वर्ष पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी-शिव विहार कॉलौनी चिल्किया, थाना-रामगनर जिला-नैनीताल 

2. मौ0 अनस उम्र0 22 वर्ष पुत्र स्व अतीक हुसैन निवासी- तेली पुरा बड़ी मस्जिद के पास रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल 

3. मौ0 हासिम उम्र 21 वर्ष पुत्र स्व0 खलील अहमद निवासी- तेली पुरा रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल 

 

बरामदगी- 51.950 Kg गांजा बरामद।

कीमत- 12,98,750 रुपये।

 

पुरस्कृत

    एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।

 

पुलिस टीम-

1. अपर उप निरीक्षक लखविन्दर सिंह-थाना सल्ट

2. अपर उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह-थाना सल्ट 

3. हेड कानि0 राजकुमार-थाना सल्ट 

4. हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार-एसओजी अल्मोड़ा  

5. कांस्टेबल गणेश पाण्डे-एसओजी अल्मोड़ा

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 hour ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

6 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

20 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

21 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago