उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी भर्ती: 1046 वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र जल्द होंगे नियुक्त

– प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग प्रदेश की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र के कुल 1046 पदों को शीघ्र आउटसोर्स माध्यम से भरने जा रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। अस्पतालों में बुनियादी ढांचे के विकास, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और मानव संसाधन को सशक्त बनाने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

 

 

 

उन्होंने जानकारी दी कि प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया में 680 पद वार्ड बॉय तथा 366 पद पर्यावरण मित्र के शामिल हैं।

 

वार्ड बॉय के रिक्त पद

हरिद्वार – 89

नैनीताल – 196

पौड़ी – 40

चमोली – 131

उत्तरकाशी – 38

अल्मोड़ा – 31

बागेश्वर – 10

पिथौरागढ़ – 99

चंपावत – 25 स्वास्थ्य महानिदेशालय – 21

 

पर्यावरण मित्र के रिक्त पद

हरिद्वार – 21

नैनीताल – 136

पौड़ी – 37

चमोली – 43

उत्तरकाशी – 36

अल्मोड़ा – 16

बागेश्वर – 15

पिथौरागढ़ – 43

चंपावत – 15

स्वास्थ्य महानिदेशालय – 4

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आउटसोर्स एजेंसी का शीघ्र चयन कर युवाओं को जल्द से जल्द नियुक्ति प्रदान की जाए, ताकि अस्पतालों में सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

3 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

4 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

7 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

12 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago