Categories: अल्मोड़ा

Almora 29 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना, डीएम ने दिए सतर्कता के निर्देश

अल्मोड़ा, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक राज्य के पर्वतीय जनपदों के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा एवं बर्फबारी की संभावना जताई गई है।जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद के समस्त अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

 

उन्होंने कहा कि संभावित वर्षा एवं बर्फबारी को देखते हुए आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के कार्मिक उपकरणों सहित पूरी तरह तैयार रहें।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वृक्ष गिरने से अवरुद्ध मोटर मार्गों को तत्काल सुचारू किया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05962-237874, 237875 एवं मोबाइल नंबर 7900433294, 9411303153 पर कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

3 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

17 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

17 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

21 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago