पारिवारिक विवाद के बाद एक 36 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या
नैनीताल न्यूज़- शहर के सात नंबर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक 36 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर रात की है, जिसका खुलासा रविवार सुबह उस समय हुआ जब बच्चों ने अपने पिता को कमरे की छत की बल्ली से रस्सी के सहारे लटका हुआ देखा। घटना से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हेम कुमार (36) के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम घर लौटने पर उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हेम कुमार ने कथित तौर पर पत्नी पर हाथ उठा दिया, जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई।बताया गया कि पत्नी के घर से जाने के बाद हेम कुमार ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इससे वह मानसिक रूप से आहत और परेशान हो गया। देर रात उसने अपने कमरे में नायलॉन की रस्सी के सहारे छत की बल्ली से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
रविवार सुबह जब बच्चे कमरे में पहुंचे तो उन्होंने पिता को फांसी के फंदे पर लटका देखा। घबराए बच्चों ने तुरंत अन्य परिजनों और पड़ोसियों को सूचना दी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर रस्सी काटकर युवक को नीचे उतारा और तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कमरे में नायलॉन की रस्सी से शव छत की बल्ली से लटका मिला है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....