उत्तराखंड: जुआ-सट्टे पर 5 साल की जेल और 10 लाख जुर्माना

उत्तराखंड: जुआ-सट्टे पर 5 साल की जेल और 10 लाख जुर्माना

उत्तराखंड में अब जुआ खेलना या सट्टेबाजी का धंधा करना अपराधियों के लिए बहुत महंगा साबित होने वाला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ब्रिटिश कालीन ‘सार्वजनिक द्यूत अधिनियम, 1867’ को पूरी तरह खत्म करने का निर्णय लिया गया है। इसके स्थान पर राज्य सरकार अपना नया और बेहद सख्त ‘उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक-2026’ लागू करने जा रही है।

इस नए कानून के तहत जुआ खेलने और खिलाने वालों के लिए सजा के प्रावधानों को कड़ा कर दिया गया है। विधेयक के अनुसार, संगठित रूप से सिंडिकेट चलाकर सट्टेबाजी करने वालों को 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक का भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। सरकार का उद्देश्य समाज से इस बुराई को जड़ से खत्म करना है। आगामी बजट सत्र में इस विधेयक को विधानसभा में पेश किया जाएगा।

कानून के अन्य प्रावधानों की बात करें तो, सार्वजनिक स्थानों जैसे सड़क या गली में जुआ खेलने पर 3 महीने की जेल या 5 हजार रुपये जुर्माना तय किया गया है। वहीं, अगर कोई अपने घर में जुआ खिलवाता है, तो उसे 2 साल की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माना भरना होगा। जुआघर संचालित करने वालों के लिए 5 साल की जेल और 1 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री धामी ने गृह विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि पुराने कानून वर्तमान समय में व्यावहारिक नहीं रह गए हैं। जुए को एक बड़ी सामाजिक विकृति मानते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है। इस फैसले के बाद राज्य में अवैध सट्टेबाजी और जुए के सिंडिकेट्स पर लगाम लगने की उम्मीद है। आम जनता ने भी सरकार के इस कड़े रुख का स्वागत किया है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

3 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

8 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

21 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

22 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago