Categories: अल्मोड़ा

Almora दो नशा तस्कर 2.5 लाख से अधिक की कीमत के गांजा संग गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त आदेश पर नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन जारी

 

भतरौजखान पुलिस की सर्तक चेकिंग से 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

 

लगभग 2.5 लाख से अधिक की कीमत का 10.25 KG गांजा बरामद

 

 

         चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में त्योहारों के दृष्टिगत सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

 

    अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में दिनांक 06.03.2026 को प्रभारी चौकी भिकियासैंण उ0नि0 श्री संजय जोशी मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चौकी भिकियासैंण तिराहे पर एस-क्रॉस मारुति कार संख्या- UK07-DG-6485 को चैक करने पर वाहन में सवार 02 युवक बिल्ला सिंह व सतीश कुमार के कब्जे से कुल 10.25 KG अवैध गांजा बरामद किया। दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में FIR NO- 03/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। वाहन को सीज किया गया। 

 

अभियुक्तगण गांजा को रामपुर ले जाकर ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के फिराक में थे।

 

पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रहा है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1-बिल्ला सिंह उर्फ बिल्लू उम्र- 33 वर्ष पुत्र बचन सिंह निवासी मिलक नौखरीद थाना स्वार रामपुर, उत्तर प्रदेश 

2-सतीश कुमार उम्र- 28 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह निवासी मिलक नौखरीद थाना स्वार रामपुर, उत्तर प्रदेश 

 

बरामदगी- 10.25 ग्राम अवैध गांजा बरामद।

कीमत- 2,56,250 रुपये।

 

भतरौजखान पुलिस टीम-

1. उ0नि0  संजय जोशी प्रभारी चौकी भिकियासैंण

2. हेड कानि0 शमीम अहमद

3. कानि0 भूपेन्द्र जीना

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 hour ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

9 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

22 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago