Categories: अल्मोड़ा

जिला न्यायालय अल्मोड़ा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, मिला अज्ञात स्रोत से पुनः धमकी भरा मेल

 जिला न्यायालय अल्मोड़ा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क

 

परिसर में चल रहा है लगातार सघन चेकिंग अभियान

 

     जिला न्यायालय अल्मोड़ा की आधिकारिक ई-मेल आईडी के स्पैम सेक्शन में एक अज्ञात स्रोत से पुनः धमकी भरा मेल प्राप्त होने की सूचना संज्ञान में आई। मामले की गंभीरता एवं सार्वजनिक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 10.03.2026 को अल्मोड़ा पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से न्यायालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है।

 

        चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* के निर्देशन में जनपद पुलिस, अभिसूचना इकाई एवं एसडीआरएफ टीमों द्वारा न्यायालय परिसर में पहुंचकर व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

इस दौरान निम्न सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहें है—

• न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

• न्यायालय के प्रवेश द्वारों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों की फ्रिस्किंग/जांच एवं संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली जा रही है।

• परिसर के आसपास लगातार वाहन चेकिंग अभियान, क्षेत्र में पैदल गश्त एवं पिकेट ड्यूटी बढ़ाई गई है।

• न्यायालय भवन के कोर्ट रूम, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग एरिया व सार्वजनिक स्थलों की बारीकी से जांच की गई।

• न्यायालय परिसर में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए।

• सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई।

• न्यायालय परिसर में ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

• किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) को अलर्ट मोड में रखा गया है।

 

     एसएसपी अल्मोड़ा ने स्पष्ट किया कि न्यायालय परिसर की गरिमा एवं शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी अराजक तत्व के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

3 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

12 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago