Haldwani: धुरंधर धामी का अगला शॉट होगा छक्का- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Haldwani: धुरंधर धामी का अगला शॉट होगा छक्का- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कार्यों की जमकर सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की प्रशंसा करते हुए कहा, “धामी साधारण नहीं, धाकड़ धामी हैं, बल्कि अब उन्हें धुरंधर धामी कहना चाहिए।”

रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोग स्वभाव से शांत और सौम्य होते हैं, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर वे अटलता और दृढ़ता का परिचय भी देते हैं। उन्होंने धामी सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “चार साल में चौका मारा है, अब छह साल में छक्का भी मारेंगे।”

वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने खाड़ी और पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है, जिसका प्रभाव सभी देशों पर पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत अब तक सुरक्षित और संतुलित स्थिति में है। उन्होंने कहा कि युद्ध का समाधान केवल संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है और आज विश्व भारत की बात को गंभीरता से सुन रहा है।

विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य गठन के शुरुआती वर्षों में संसाधनों की कमी की चर्चा होती थी, लेकिन अब उत्तराखंड तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने चारधाम सर्व मौसम सड़क परियोजना को यात्रा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम होगी तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

9 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

10 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

14 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

18 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago