Categories: अल्मोड़ा

धामी सरकार में विकास की नई उड़ान, रोजगार, स्वास्थ्य ,शिक्षा और सड़कों पर ऐतिहासिक काम – बिट्टू कर्नाटक

धामी सरकार में विकास की नई उड़ान, रोजगार,
स्वास्थ्य ,शिक्षा और सड़कों पर ऐतिहासिक काम – बिट्टू कर्नाटक


अल्मोड़ा-पूर्व दर्जा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार,स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं वहीं स्वरोजगार योजनाओं के तहत भी बड़ी संख्या में युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और स्टार्टअप नीति के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।स्वास्थ्य सेवाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया गया है।नए अस्पतालों का निर्माण,मेडिकल कॉलेजों का विस्तार और आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वहीं दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। कर्नाटक ने कहा कि सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास,बेहतर आधारभूत ढांचा और शिक्षकों की नियुक्ति से शिक्षा स्तर में सुधार हुआ है।साथ ही उच्च शिक्षा संस्थानों को भी सशक्त बनाया गया है।सड़कों के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हजारों किलोमीटर सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण किया गया है जिससे गांव-गांव तक कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।ऑल वेदर रोड परियोजना सहित कई बड़ी योजनाओं ने प्रदेश के विकास को गति दी है।पूर्व दर्जा मंत्री एवं भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने लखपति दीदी योजना को प्रदेश की महिलाओं के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाली योजना बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश सरकार की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना महिलाओं के सम्मान,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का अभियान है। जो ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक क्रांति लेकर आई है। आज प्रदेश की हजारों महिलाएं इस योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं।महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने का काम अभूतपूर्व तरीके से हुआ है। आज महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर अपने परिवार की आय बढ़ा रही हैं। लखपति दीदी योजना ने गांव-गांव में नई ऊर्जा का संचार किया है। सरकार ने महिलाओं को प्रशिक्षण,वित्तीय सहायता और बाजार उपलब्ध कराया ,
कई महिलाएं अब सालाना एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं।

यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री धामी का विजन स्पष्ट रूप से जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है।इस योजना से महिलाएं अब नौकरी ढूंढने वाली नहीं बल्कि रोजगार देने वाली बन रही हैं। साथ ही यह योजना पलायन रोकने में भी सहायक सिद्ध हुई है । सरकार ने बैंकिंग और ऋण सुविधा को आसान बनाते हुये डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी महिलाओं को जोड़ा जा रहा है।महिला समूहों के उत्पाद अब बड़े बाजारों तक पहुंच रहे हैं।लखपति दीदी योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास का स्तर तेजी से बढ़ा है फलस्वरूप
आज महिलाएं खुद अपने निर्णय लेने में सक्षम हो रही हैं। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता और कार्यशैली सराहनीय है, प्रदेश सरकार की यह पहल पूरे देश के लिए उदाहरण बन रही है।


लखपति दीदी योजना से उत्तराखंड की तस्वीर बदल रही है।महिलाएं अब विकास की मुख्यधारा में शामिल हो चुकी हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

3 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

13 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago