Uttarakhand 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति अब जमीन पर असर दिखाने लगी है। डोईवाला क्षेत्र में तैनात उप शिक्षा अधिकारी और उनकी महिला सहयोगी को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सतर्कता विभाग ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई आरटीई प्रतिपूर्ति जैसे संवेदनशील मामले में की गई….जहां रिश्वत की मांग सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता टीम ने ट्रैप ऑपरेशन चलाकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
सरकार का साफ संदेश है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो…दोषी पाए जाने पर सीधे कार्रवाई होगी।
प्रदेश में लगातार ट्रैप ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इससे सरकारी सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ रही है।
इस कार्रवाई के बाद आम लोगों में भरोसा बढ़ा है कि अब बिना रिश्वत के भी काम हो सकता है और शिकायत करने पर सुनवाई होगी।
धामी सरकार की यह सख्ती साफ दिखा रही है कि उत्तराखंड में अब भ्रष्टाचार करना आसान नहीं रहा।
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...
अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5…