Latest news webfastnews
टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई यूरोप के रोमानिया की 30 वर्षीय महिला ने ऋषिकेश में तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से पहले महिला ने होटल कर्मचारियों के साथ बहस की और अजीब व्यवहार किया था। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, रोमानिया निवासी टोडोस डेनिस क्रिस्टीना 6 अप्रैल से तपोवन स्थित ‘फुट हिल्स’ होटल में ठहरी हुई थी और 21 अप्रैल तक भारत भ्रमण का कार्यक्रम था। गुरुवार तड़के करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच वह अपने होटल से लगभग 100 मीटर दूर स्थित ‘वी-थ्री’ (V-3) होटल पहुंची, जहां उसने तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी।बताया जा रहा है कि कूदने से पहले महिला ने होटल में उत्पात मचाया और कर्मचारियों के साथ अभद्रता भी की। होटल स्टाफ के अनुसार उसका व्यवहार असामान्य था। सीसीटीवी फुटेज में महिला को होटल की तीसरी मंजिल की ओर जाते हुए देखा गया है, जिसके कुछ देर बाद वह नीचे गिर गई।घटना की सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को राजकीय उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतका के कमरे की तलाशी के दौरान दवाइयों के कुछ खाली रैपर भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले की सूचना रोमानिया दूतावास को दे दी गई है। दूतावास से जवाब मिलने और परिजनों से संपर्क होने के बाद पोस्टमॉर्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस घटना के सभी पहलुओं—मानसिक स्थिति, दवाइयों के उपयोग और होटल में हुए विवाद—की बारीकी से जांच कर रही है।
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....