Latest news webfastnews
हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शीतकालीन सत्र 2026 के दौरान प्रवेश संख्या में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। इस बार कुल नामांकन 39,436 तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष 2025 के 33,501 की तुलना में करीब 6 हजार अधिक है। नए प्रवेशों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो 5,358 से बढ़कर 6,608 हो गए हैं।
विश्वविद्यालय के ताजा आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2025 में आई गिरावट के बाद 2026 में स्थिति फिर से पटरी पर लौट आई है। वर्ष 2021 से 2024 तक लगातार बढ़त के बाद जो कमी आई थी, वह अब खत्म होती नजर आ रही है और प्रवेश संख्या में दोबारा मजबूती देखने को मिल रही है।
आंकड़ों पर एक नजर:
जनवरी 2025: कुल 33,501 | नए 5,358
जनवरी 2026: कुल 39,436 | नए 6,608
इन आंकड़ों से साफ है कि दूरस्थ शिक्षा के प्रति छात्रों का भरोसा बढ़ा है और विश्वविद्यालय की सक्रियता का सकारात्मक असर भी सामने आया है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसका श्रेय पूरे विश्वविद्यालय परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यालय से लेकर अध्ययन केंद्रों तक चलाए गए संपर्क अभियान, क्षेत्रीय कार्यालयों की सक्रिय भूमिका और मीडिया व सोशल मीडिया के जरिए किए गए प्रचार-प्रसार का यह परिणाम है।
उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में दूरस्थ शिक्षा के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है…और विश्वविद्यालय इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है।
फिलहाल विश्वविद्यालय में 14 विद्याशाखाओं के तहत 100 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं…जिनके माध्यम से प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के छात्रों को सुलभ और लचीली शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।
गौरतलब है कि इस सत्र में विश्वविद्यालय ने दूरस्थ शिक्षा के प्रचार के लिए राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए। मेलों और बड़े आयोजनों में स्टॉल लगाए गए और छात्रों को निशुल्क अध्ययन सामग्री भी वितरित की गई…जिससे अधिक से अधिक युवाओं तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित हो सके।
अल्मोड़ा आशा फैसलिटेटरों ने मानदेय बढ़ोतरी व नियमितीकरण की उठाई मांग....
अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बदहाल स्थिति पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी.....
Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...
भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......