अल्मोड़ा: पाँच हजार के ईनामी वाण्टेड हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  18 दिसंबर को थाना चौखुटिया में पंजीकृत एफआईआर न0-27/2022 धारा- 394/323 भादवि से  सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रमेश चन्द्र जोशी ऊर्फ रामू कट्टा फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना चौखुटिया पुलिस द्वारा काफी प्रयास कर अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी परन्तु अभियुक्त रमेश चन्द्र जोशी ऊर्फ रामू कट्टा पुलिस के हाथ नही लग पा रहा था।

5 हजार रुपये का ईनाम

          फरार/वांछित अभियुक्त रमेश चन्द्र जोशी ऊर्फ रामू कट्टा की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा 5 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में ईनामी अभियुक्त रमेश चन्द्र जोशी ऊर्फ रामू कट्टा की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी चौकी मासी उ0नि0 राहुल राठी के नेतृत्व में गठित चौखुटिया पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी/सूचना संकलन कर अथक प्रयासों के बाद दिनांक 24.01.2023 को ईनामी अभियुक्त रमेश चन्द्र जोशी ऊर्फ रामू कट्टा को गैरसैण बॉर्डर पर पनडुवाखाल से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर वादी से लूटा पर्स व अन्य कागजात बरामद करते हुए पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त रमेश चन्द्र जोशी ऊर्फ रामू कट्टा थाना चौखुटिया का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके विरुद्ध कई अभियोग पंजीकृत हैं। रमेश चन्द्र जोशी ऊर्फ रामू कट्टा पुत्र नारायण दत्त जोशी निवासी ग्राम चांदीखेत, थाना चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा

अभियुक्त रमेश चन्द्र जोशी का आपराधिक इतिहास

1-Fir No -01/2004 धारा 452/323/506/427 IPC पटटी भगोती 
2-Fir No -216/2004 धारा 399/402 IPC थाना करोलबाग दिल्ली
3-Fir No -122/2006 धारा 20/22 NDPS Act थाना द्वाराहाट
4-Fir No – 11/2011धारा 20/22 NDPS Act थाना द्वाराहाट
5-Fir No -262/2004 धारा 302/201 IPC थाना काठगोदाम नैनीताल
6-Fir No -536/2006 धारा 4/25 A Act  थाना काठगोदाम नैनीताल
7-Fir No -435/2007 धारा 302/307/394/411/201/34 IPC 2/3 गैंगस्टर Act थाना रामनगर, नैनीताल
8-मु०क्र०स०- 74/2012 धारा 2/3(4) गुण्डा Act

पुलिस टीम

1- प्रभारी चौकी मासी उ०नि० राहुल राठी
2-हे०कानि०प्रदीप रौतेला, थाना चौखुटिया
3-कानि0 नवीन गिरी, थाना चौखुटिया

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

4 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

10 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

15 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

1 day ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago