संसदीय क्षेत्र अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को आंवटित की गयी 500 लाख की धनराशि

अल्मोड़ा 06 जनवरी, 2024 – परियोजना निदेशक पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु संसदीय क्षेत्र अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जारी की गयी रू० 500 लाख की धनराशि ऑनलाईन की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि मा0 सांसद अजय टम्टा द्वारा इस वित्तीय वर्ष के लिए जारी की गयी धनराशि को ऑनलाईन स्वीकृति हेतु जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी है। उन्होंने बताया कि मा0 सांसद अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023–24 में रू0 735.00 लाख की धनराशि आंवटित की गयी है जिसमें 235 लाख की धनराशि पिछले वित्तीय वर्ष की अवशेष धनराशि है।

पारदर्शिता एवं गति देने का प्रयास किया गया


उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में भारत सरकार द्वारा सांसद स्थानीय विकास निधि हेतु नया सॉफ्टवेयर लागू किया गया है जिसमें धनराशि जारी किये जाने एवं सांसदों द्वारा दी जाने वाली अनुशसायें एवं योजनाओं की उपयोगिता एवं अपरिहार्यता एवं प्राक्लन निर्माण एवं निविदादाताओं को भुगतान तक प्रक्रिया को एमआईएस पोर्टल पर लाते हुए पारदर्शिता एवं गति देने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने बताया कि सांसद अजय टम्टा उत्तराखण्ड के पहले सांसद है जिन्होंने इस वित्तीय वर्ष की समस्त धनराशि निर्माणदायी संस्थाओं को ऑनलाईन जारी कर दी है। मा0 सांसद ने जिलाधिकारी विनीत तोमर एवं मुख्य विकास अधिकारी आंकाक्षा कोण्डे की नवीन तकनीक को लागू करने, अधीनस्थों को नयी व्यवस्था को सफलतापूर्वक आत्मसात कराने और उनको कुशल नेतृत्व प्रदान करने की प्रशंसा की है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

15 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

16 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

20 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago