सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु एसएसपी नैनीताल की सख्त कार्यवाही, यातायात नियमों का पालन न करने वाले 16090 लापरवाह चालकों के विरूद्व नैनीताल पुलिस ने की कार्यवाही
पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाये जाने एवं यातायात नियमों का पालन करवाये जाने हेतु एसपी यातायात/थाना-चौकी प्रभारियों/यातायात प्रभारी को लगातार वाहन चैकिंग कर ओवर लोडिंग, नशे में वाहन चलाने वालों, ओवर लोडिंग आदि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात हल्द्वानी के नेतृत्व में 02 माह में जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरूद्व लगातार चैकिंग अभियान चलाकर जागरूकता के साथ-साथ कुल- 16090 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 90,28,200 रूपये का राजस्व जमा करवाया गया।
जिसमें ओवर लोड- 111, ओवर स्पीड- 283, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग करने पर-86, माल वाहन में सवारी बैठाने पर- 68, नशे में वाहन चलाने पर- 36 एवं अन्य 15366 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही की गयी हैै। भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…